नागपुर में काम आई मंत्री विजयवर्गीय की रणनीति, और बढ़ेगा कद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से विधायक और सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा नेतृत्व ने नागपुर जिले की 12 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। इनमें से 12 में से 9 सीटों पर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। इसके अलावा, विदर्भ में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा है। विजयवर्गीय बीते तीन महीनों से महाराष्ट्र चुनाव में व्यस्त थे। नागपुर जिले में भाजपा की सफलता से विजयवर्गीय का कद बढ़ना तय है। अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनके महाराष्ट्र के प्रदर्शन को देखते हुए विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में मध्य प्रदेश के इंदौर से तीन सौ से ज्यादा नेता जुटे हुए थे। जातिगत समीकरणों के हिसाब से विजयवर्गीय ने उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी थीं। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने उन्हें फिर एक बार अपनी राजनीति चमकाने का मौका दे दिया। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा पर विश्वाश जताया।
Maihar News
Author: Maihar News

Leave a Comment

और पढ़ें