मैहर:- इन दिनों पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी में मध्यप्रदेश में महिलाओं सहित मासूम बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार और हत्याओं को लेकर गहरी चिंता जाहिर करते हुए आज ब्लाक स्तर पर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी(दद्दा) ने कहा कि आज पूरे देश मे महिला अपराधों के साथ बच्चियों की हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नया इतिहास गढ़ रहा है। महिला शसक्तीकरण के दावे करने वाली भाजपा के शासनकाल में महिला अपराधों की चीख पुकार मची है। श्री द्विवेदी ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में संज्ञान ले साथ ही सदन में इस मामले को लेकर सख्त कानून बनाये जिससे इन गंभीर अपराधों में लगाम लग सके। साथ ही जिस प्रकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था के नामपर जंगल राज छाया है उसमें गंभीरता से विचार कर मातहतों को महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही के सख्त निर्देश जारी करे। प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के लिए कही न कही ढुलमुल कानूनी रवैया भी जिम्मेवार है। प्रभात द्विवेदी ने कहा कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती से मध्यप्रदेश में सुरु किया गया है। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में राजश्व अधिकारियों,विधायक,सांसद के माध्यम से ज्ञापन सौपा जा रहा है साथ ही आगामी 19 तारीख को प्रदेश व्यापी उपवास रखकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।
ज्ञापन के दौरान मुख्यरूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशव चौरसिया, चूड़ामणि बढ़ोलिया, पंकज कुशवाहा, अमृतलाल पटेल, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रजनीश शर्मा, अखिल मिश्रा, शिवम पाण्डेय युवक कांग्रेस सुनील कोरी, वीरेंद्र नामदेव, सतेंद्र कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, दमड़ी चौधरी, राजाराम कुशवाहा, हरबंश तिवारी, कैलास कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, अतुल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, रोशनलाल कुशवाहा, धीरू कुशवाहा, बद्री कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
