TATA ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल, रतन टाटा के सौतेले भाई, अभी ट्रेंट और वोल्टास के प्रमुख हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं, पहली पत्नी का नाम सूनी कमिश्रिएट था। सूनी कमिश्रिएट और नवल टाटा के दो बच्चों का नाम रतन टाटा और जिमी टाटा है। रतन और जिमी, दोनों ने शादी नहीं की थी। कमिश्रिएट से अलगाव के बाद नवल टाटा ने 1955 में स्विट्जलैंड की एक उद्योगपति सिमोन से शादी की। दोनों के बेटे हैं नोएल टाटा। नोएल लंबे समय से टाटा ट्रस्ट की विभिन्न कंपनियों की कमान और अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
